ग्राम टाकरवाड़ा में नरेगा श्रमिकों ने दिया धरना

स्मार्ट हलचल।थाना बूढादीत क्षेत्र के ग्राम टाकरवाड़ा में नरेगा के अंतर्गत काम ना मिलने से नाराज श्रमिकों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धरना दिया|बड़ी संख्या में नरेगा श्रमिक सुबह पंचायत मुख्यालय पहुंचे एवं नारेबाजी करते हुए पंचायत परिसर में धरने पर बैठ गए
ग्रामीणों ने बताया कि आज प्रातः जब श्रमिक मजदूरी के लिए साइड पर पहुंचे तो मेठो ने मस्टररोल ना होने का हवाला देते हुए कार्य बंद करवा दिया जिससे नाराज श्रमिक पंचायत मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए
भाजपा नेता लोकेश बाँवता ने मौके पर पहुंचे पंचायत प्रशाशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर पुनः नरेगा कार्य को चालू करवाने पर सहमती बनाई जिसके पश्चात पुनः नरेगा कार्य चालू होने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

नरेगा श्रमिकों ने अचानक कार्य बंद हो जाने से पंचायत मुख्यालय पर धरना दिया था संबंधित अधिकारीयो से वार्ता के पश्चात समस्या का समाधान हो गया है प्रदेश की सरकार शोषित वंचित के पक्ष में कार्य कर सभी को रोजगार दिलाने हेतु कटिबद्ध है

वर्जन – लोकेश बाँवता
भाजपा नेता

बजट के अभाव में रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा मिस्टोल को बंद कर दिया था। उच्च अधिकारियों से वार्ताकार पुनः मनरेगा मिस्टोल जारी कर दी गई है। मनरेगा श्रमिकों को पूरा रोजगार मिलेगा।

सुरेश गोस्वामी ग्राम विकास अधिकारी टाकरवाडा।