पुष्कर में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के जन्म दिवस के उपलक्ष मे पुष्कर मे हुए कई सामाजिक,धार्मिक व शैक्षणिक कार्यक्रम युवा छात्र नेता एनएसयूआई अध्यक्ष पं,मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में मनाया गया । इस मौक़े पर गाँधी के जन्म दिवस को भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें सरोवर में दुग्धाभिषेक,गौ शाला मे,चारा व गुड,वृद्धाश्रम मे फल सेवाएं व स्कूली छात्रों को शैक्षणिक किट देकर, सेवा कार्य कर अपने नेता के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया ।आयोजित कार्यक्रम में अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया सपत्नी ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्मिलित होकर तीर्थ पूजा व जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन गाँधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद पाराशर,युवा नेता रमेश गुर्जर,शरद पाराशर,महेश नायक,लाला घारु,किशन घारु,अवधेस कुर्डिया भोलू पाराशर,करण,भावीस् सेन,राहुल घारु,रोहित भाट,गोविंद घारु,राज घारु, गोविंद घारू, प्रकाश योगी, राज घारु,समीर भाट, सागर भाट, राहुल भाट,सुरेश,राज, सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल हुए थे।