प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के चेक पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

बूंदी- स्मार्ट हलचल।जिले के ग्राम पंचायत बरुंधन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ वित्तीय साक्षरता की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में नायब तहसीलदार, सरपंच प्रतिनिधि, वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा, बैंक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग सहित 22 विभागों के कार्मिक व अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान लाभार्थी अनीता पोटर के पति व सीमा प्रजापत के पुत्र शुभम प्रजापत की मृत्यु कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में हों जाने से परिवार पर आर्थिक व सामाजिक संकट उत्पन्न हो चुका था लेकिन बैंक ऑफ इंडिया बरूंधन व वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा के प्रयास से मृतक के नोमिनी पत्नी व मां को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के दो-दो लाख के चेक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया हुकुमचंद मीणा , नायब तहसीलदार हर्षित शर्मा, सीडीपीओ पारुल शर्मा , वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा के वित्तीय परामर्शदाता विकास पांचाल , सरपंच साहिबा भारती शर्मा द्वारा वितरित किए गए।

शिविर में क्लेम के चेक मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शर्मा, बैंक बीसी पवन चित्तौड़ा, सौरभ श्रीवास्तव , हरिओम पांचाल लाभार्थी अनीता पोटर , सीमा प्रजापत ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा बरूंधन व वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा का आभार व्यक्त किया ।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।