अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व *स्वस्थ आयु के लिए योगाभ्यास* का आयोजन

12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजन

भीलवाड़ा 20 जून
स्मार्ट हलचल।12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर 20 जून शनिवार को योगाभ्यास का विशेष कार्यक्रम रखा गया इस वर्ष 2026 की थीम *स्वस्थ आयु के लिए योग* रखी गई है योगाभ्यास भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में प्रातः 7 से 8 बजे तक सामूहिक योग सत्र के रूप मेंआयोजन हुआ
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में बताया कि योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षिका अभीश्रुता सोलंकी ने किया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य और वैलनेस अभियानों में शामिल हो चुका है इस अवसर पर करोड़ों लोग योगाभ्यास कर बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवन का संदेश देते हैं साल 2015 में पहली बार मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने कुछ ही वर्षों में एक वैश्विक जन आंदोलन का रूप ले लिया है जो लोग लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है वर्ष 2026 में भी दुनिया भर के लोग योग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे योग न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन, आध्यात्मिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जरूरी है उन्होंने इस अवसर पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से 21 जून रविवार को आयोजित होने वाले प्रशासनिक सरकारी योग दिवस कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में पुरी सहभागिता निभाएं आज आयोजित योगाभ्यास में योगाभ्यास कार्यक्रम मेंvभीलवाड़ा नगर में निवासरत जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी ने अपनी सहभागिता निभाई