योग से शुरू करेंगे दिनचर्या,साधको ने लिया संकल्प
कोटा। स्मार्ट हलचल।योगा फ्रॉम हार्ट के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में निशुल्क त्रिदिवसीय योग शिविर का समापन स्वामी विवेकानंद स्कूल महावीर नगर तृतीय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस को किया। योग गुरू मनीष जैन ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन सैकड़ो साधक शिविर से जुडे और योगाभ्यास किया। साधकों में उत्साह,उमंग व रोचकता देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जे के जैन ने बताया कि ने बताया कि योग प्रशिक्षक मनीष जैन द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार 55 मिनट योग के विभिन्न आसन करवाएं। लोगो में उत्सुकता एवं उमंग बनी रही सभी ने एकाचित होकर योग किया। साधकों ताड़ासन,वृक्षासन,अर्ध च्रकासन,भ्रदासन,वज्रसान,उष्ट्रसासन,शशकासन,मकरासन,भुजंगसन,शलभासन सहित विभिन्न आसन करवाए गए। योग फ्रॉम हार्ट की निदेशक मोनिका जैन ने बताया की शिविर के समापन योग गुरू मनीष जैन ने सभी को योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक राजवंशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कोटा दक्षिण,विशिष्ट अतिथि कुमार अभिषेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटा क्षेत्र तथा मंच संचालन संजय जैन द्वारा किया गया। योग शिविर का प्रारंभ वंदेमातर एवं समापन जनगणमन के साथ किया गया।
