विधायक मीणा ने बड़िया के बालाजी में विश्रांति गृह का किया शिलान्यास

राजेन्द्र बबलू पोखरना

कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल।कस्बे के सवाईपुर रोड स्थित बाडिया का बालाजी मंदिर परिसर में विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्रांति गृह का जहाजपुर- कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मीणा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विश्रांति गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत कर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। विश्रांति गृह के निर्माण से श्रद्धालुओं को बैठने एवं ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान करण सिंह कानावत, उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, कैलाशचंद्र सुथार, धर्मचंद जीनगर, श्रवण सोनी, बद्रीलाल आचार्य, कल्याण आचार्य, दिनेश लढा, राजेश आचार्य, उमेश वैष्णव, बजरंग आचार्य, हीरालाल आचार्य, चांदमल आचार्य, कैलाश आचार्य, देवीलाल आचार्य, महावीर आचार्य, सुखपाल आचार्य, मुकेश आचार्य, रतनलाल आचार्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।