गांव के छात्र उमर खान ने शिक्षा के क्षेत्र में लहराया परचम

कोटा :स्मार्ट हलचल।सांगोद क्षेत्र के निवासी उमर खान ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया! कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि बांगड़सी निवासी उमर खान ने अपने गाँव में खेती का कार्य करता है जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कोटा में रहकर उनकी पढ़ाई करवा रहा है उसके बड़े पुत्र आकिब खान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97. 2% अंक प्राप्त कर कोटा के जाने माने स्कूलों में बख्शी स्कूल का टॉपर रहा काकिम खान ने अपने माता पिता के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर अपने गाँव,गुरुजनों व स्कूल का नाम रोशन किया है टॉपर छात्र आकिब खान के पिता उमर खान ने बताया कि मेरे पुत्र के द्वारा बेहतरीन परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपने गाँव बंगडसी व अपने स्कूल बख्शीज स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोरखेड़ा कोटा में अध्ययन करते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कॉमर्स में बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल करने पर जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद,मोहम्मद इखलास, जावेद खान व शाकिर खान ने आकिब खाना को सांगोद पहुंचने पर साफा बाँध वह फूल मालाएं पहनाकर वह मुंह मीठा कर उसको मुबारकबाद देकर स्वागत वह सम्मान किया!