राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।अभिभाषक संस्था शाहपुरा के तत्वाधान में जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 28 जून को रविवार का अवकाश होने के कारण दिनांक 29 जून 2026 सोमवार को प्रातः 11:15 बजे उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम 13 वां समरण पत्र दिया जाएगा और शाहपुरा को जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया जाएगा। विदित रहे पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था परन्तु सरकार ने एक वर्ष 1 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है।अधिवक्ता साथियों,संघर्ष समिति के सदस्यो एव शाहपुरा के आमजन से आग्रह है कि समय से 5 मिनिट पूर्व उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाये।
