दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत गुलगांव में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में केकड़ी उपखंड शिविर सह प्रभारी अर्पिता चौधरी, सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, प्रशासक नीरज चौधरी, कार्यालय कानूनगो शांतिलाल गर्ग, वरिष्ठ सहायक सुदेश पाराशर, ग्राम विकास अधिकारी देवी सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक दुर्गा लाल, गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 22 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:
5 पट्टों का वितरण।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृत।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाभार्थी को तृतीय किस्त एवं 1 लाभार्थी को द्वितीय किस्त का भुगतान।
4 पेंशन सत्यापन।
2 दिव्यांग उपकरण आवेदन।
19 जन आधार संशोधन।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 2 नए बैंक खाते खोले गए।
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।
मंगला पशु बीमा योजना के तहत 38 पॉलिसियां जारी।
कृषि विभाग द्वारा 35 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित।
चिकित्सा विभाग ने 125 रोगियों तथा आयुर्वेद विभाग ने 52 रोगियों का उपचार एवं परामर्श किया।
यूनानी चिकित्सा विभाग ने 40 रोगियों को परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं।
विद्युत विभाग को 1 नए बिजली कनेक्शन का आवेदन प्राप्त हुआ।
परिवहन विभाग ने 2 स्मार्ट कार्ड पंजीकरण किए।
राजस्व विभाग ने 7 खातों का शुद्धिकरण, 4 आपसी सहमति एवं बंटवारा प्रकरण, 11 नामांतरण प्रकरण, 15 सीमा ज्ञान (पत्थरगढ़ी) प्रकरण तथा 10 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्रों का निस्तारण किया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 5 नए पंजीकरण किए गए।
राजीविका के माध्यम से 2 महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल 7 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाया तथा अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की।
