बस्सी भाजपा मंडल की बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

चित्तौड़गढ़, 27 जून। स्मार्ट हलचल।बस्सी भाजपा मंडल की मंडल पदाधिकारियों की बैठक मोड़ का बालाजी मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर गतिविधियों के विस्तार तथा डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा ने किया। मंडल महामंत्री रामेश्वरलाल धाकड़ ने बताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न अभियानों के संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष 6 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 28 जून को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, बूथ स्तर पर पौधरोपण तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंडल महामंत्री मथुरालाल जाट ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता पंजीकरण कर चार मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष किशन सुथार, कैलाश गुर्जर, दिग्विजय सिंह, प्रमोद कोठारी, बगदीराम गायरी, मौखम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप पुरोहित, रतन भंवर सिंह, मंडल मंत्री नारायण गुर्जर, शांतिलाल काटका, बद्रीलाल मीणा, राजेंद्र सिंह, जगदीश कुमावत, कैलाश रेगर, कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, आईटी प्रमुख हर्षवर्धन सिंह, ‘मन की बात’ प्रभारी प्रहलाद रायका, सह प्रभारी गोवर्धन सिंह भाटी, प्रवक्ता सत्यनारायण वैष्णव, कालू सिंह, प्रेम शर्मा, देवलाल बैरवा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मंडल मंत्री ममता जाट ने सभी का आभार व्यक्त किया।