वाल्मीकि समाज में प्रतिभावान सम्मान समारोह: 70 से अधिक होनहारों को किया सम्मानित, विधायक डॉ.बैरवा ने समाज की 7 मांगें मानी,पत्रकारो का हुआ स्वागत

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल।अंबेडकर शिक्षा जागृति मंच शाहपुरा के तत्वावधान में शनिवार को वाल्मीकि पंचायत भवन में ‘प्रतिभावान सम्मान एवं अभिनंदन समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की 70 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बेरवा रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान विधानसभा सचिवालय के सहायक सचिव राजकुमार टांक, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चित्तौड़गढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर निर्मल देसाई, डॉ. सरिता खोखर व राजस्थान शिक्षक संघ वाल्मीकि के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश नकवाल शामिल हुए।
मंच पर भाजपा जिलामंत्री राजेंद्र बोहरा, नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयाल धाकड़, अंबेडकर शिक्षा जागृति मंच के अध्यक्ष शांतिप्रकाश घुसर, पूर्व अध्यक्ष गुलाबचंद घुसर व वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गोपाल घुसर मंचासीन रहे। भाजपा नेता मोहन गुर्जर, नरेश व्यास सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
शिक्षा सत्र 2025-26 में विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को विधायक डॉ. बेरवा ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही फूलडोल महोत्सव -2026 में मूछ प्रतियोगिता व साफा बांधो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को भी मंच से नवाजा गया। शाहपुरा की एमबीबीएस कर चुकी डॉ.शालिनी घुसर व विशाखा घुसर व को विशेष प्रतिभाओं के रूप में तथा एसोसिएट प्रोफेसर पर चयनित पूनम अटवाल आसींद सहित जिले की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
सहायक सचिव राजकुमार टांक ने अपने ओजस्वी भाषण में समाज के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। वही प्रो. निर्मल देसाई ने कहा कि “शिक्षा को क्रांति के रूप में अपनाकर ही समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है”।
सुरेश नकवाल ने बताया की राजस्थान मे शाहपुरा मे समाज के सर्वाधिक शिक्षक व शारीरक शिक्षक है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गोपाल घुसर ने विधायक डॉ. बेरवा को समाज की लंबित मांगों का 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
मांगें इस प्रकार हैं:
1. वाल्मीकि छात्रावास हेतु भूमि: आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए शाहपुरा में वाल्मीकि छात्रावास के लिए निःशुल्क सरकारी भूमि आवंटित कर पट्टा जारी किया जाए।
2. सामुदायिक भवन: सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु अत्याधुनिक ‘वाल्मीकि सामुदायिक भवन’ स्वीकृत कर बजट जारी किया जाए।
3. डिजिटल लाइब्रेरी: उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की स्वीकृति दी जाए।
4. उम्मेद सागर बस्ती विकास:उम्मेद सागर रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में पक्की सड़क, पेयजल पाइपलाइन व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो।
5. शमशान सौंदर्यीकरण: बैगू रोड स्थित शमशान घाट पर टीनशेड की मरम्मत, विश्रांति गृह निर्माण व सीमेंट ब्लॉक लगाए जाएं।
6. सफाई भर्ती में आरक्षण: नगर पालिका शाहपुरा में लंबित सफाई कर्मचारी भर्ती में 100% पदों पर वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम अनुशंसा पत्र भेजा जाए।
7. वाल्मीकि पंचायत भवन परिसर मे डोम लगवाने की स्वीकृति प्रदान करें।
साथ ही अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र घुसर सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर माग पत्र सौंपा।
विधायक डॉ. बेरवा* ने समाज की सभी 7 मांगों को स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरेंद्र घुसर PTI ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में घेवरचंद घुसर, कैलाश घुसर, जगदीश घुसर, फूलचंद तेजमल लोठ, शांतिलाल PTI, माणकचंद घुसर, गणपतलाल घुसर, अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुरेशचंद्र घुसर, कालूराम घुसर, अनिल घुसर, रणजीत घुसर, विष्णु दत्त , पुष्पेंद्र घुसर, अनिल घुसर, मनीष घुसर, रमेशचंद्र घुसर, विजेंद्र घुसर, किशोर जाजोट, गोविन्द घुसर रणजीत, जयकिशन सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों का सहयोग रहा।