प्रांतीय सम्मान समारोह में कोटा का परचम, सोनल नंदवाना को मिला ‘बेस्ट प्रेसिडेंट’ अवॉर्ड
कोटा।स्मार्ट हलचल।सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के दम पर लायंस क्लब कोटा ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। लांयस क्बल इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233E-2 के सत्र 2025-26 के प्रांतीय पुरस्कार वितरण समारोह में लांयस क्बल कोटा ने विभिन्न सेवा प्रकल्पों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 27 प्रतिष्ठित प्रांतीय पुरस्कार अपने नाम किए और सोनल नंदवाना को बेस्ट प्रेसिडेंट प्रसिडेंट का खिताब मिला।
समारोह में एमजेएफ लायन सोनल नंदवाना को उनके नेतृत्व, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए ‘बेस्ट प्रेसिडेंट’ सम्मान से नवाजा गया। उन्हें इंटरनेशनल मेडल, प्रशस्ति पत्र, सम्मान ट्रॉफी तथा विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। समारोह के दौरान कोटा के वीडीजी-1 एमजेएफ लायन सी. पी. विजयवर्गीय को भी जिले की ओर से उनके उल्लेखनीय योगदान और संगठनात्मक नेतृत्व के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
सोनल नंदवाना ने बताया कि लायंस क्लब कोटा को फूड फॉर हंगर, डायबिटीज जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन सहित अनेक जनकल्याणकारी सेवा प्रकल्पों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की यह उपलब्धि वर्षभर समाजहित में किए गए निरंतर सेवा कार्यों का प्रमाण मानी गई।
यह सम्मान प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग, पीएमसीसी रोशन सेठी ने प्रदान किया। विजयनगर में आयोजित इस भव्य प्रांतीय पुरस्कार समारोह में विभिन्न जिलों के लायंस पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वर्षभर उत्कृष्ट सेवा, सक्रिय सहभागिता और संगठन को सशक्त बनाने में योगदान देने वाले क्लब के कई सदस्यों को ‘आउटस्टैंडिंग मेंबर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों में एमजेएफ अशोक नुवाल, एमजेएफ सुधाकर बहेड़िया, सुनील आनंद, अमित शर्मा, राम मदनानी, एमजेएफ लायन सर्वेश्वर काबरा, शशि भंडारी, प्रभा विजय, राजकुमार लड्डा, वीरेंद्र विजय, मुकेश विजयवर्गीय, कुसुम विजय, लक्ष्मीकांत पारीक, पवन परेता, आनंद राठी तथा प्रमोद विजय शामिल रहे।
