बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल।सांगोद 1 जुलाई को राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष शहीदा खान के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज एडीएम सिटी विनोद मल्होत्रा को मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं शिशु पालना गृह सहायिका की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। संघ ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मियों से लगातार अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, जबकि उन्हें उचित मानदेय, समय पर भुगतान, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इससे प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदेश अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही कार्यकर्ता सहायिका शिशु पालाना गृह साहयिक का मानदेय भक्त किराया प्रोत्साहन राशि रिचार्ज जी सी बी ई का भुगतान जितना भुगतान बकाया है राजस्थान के जिले तहसी मे जमा नही करेगे तो अत उडान योजना का कार्य ऑन लाइन जन आधार ओ टी पी सी न करा कर आफ लाइन कराए तो हम करेंगे अन्यथा नही अगर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होंगी। हमारा आज का कार्य बहिष्कार सम्पन हुआ
इस अवसर पर
ज्ञापन देने में संतोष शर्मा गीता मेहरा सपना गोयल माधूरी अपूर्वा गजाला खान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। एडीएम सिटी विनोद मल्होत्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय तक नियमानुसार भेज दिया जाएगा।
