बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल।सांगोद 2 जुलाई को माननीय निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर के साथ राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई।संघ की प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शिशु पालना गृह सहायिका द्वारा दिनांक 01/07/2026 से प्रारम्भ किया गया कार्य बहिष्कार जारी है। वार्ता के दौरान निदेशक ने लंबित मानदेय एवं अन्य भुगतानों के संबंध में 15 जुलाई 2026 तक का समय मांगा है।
संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 15 जुलाई 2026 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शिशु पालना गृह सहायिका का लंबित मानदेय एवं अन्य देय भुगतान नहीं किया जाता है, तो 16 जुलाई 2026 से पूरे राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताला बंद हड़ताल की जाएगी। साथ ही, सैनिटरी नेपकिन का वितरण भी पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
संघ का कहना है कि आज की वार्ता संतोषजनक नहीं रही। जब तक कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान एवं भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। वार्ता मे सन्तोष शर्मा रेखा शर्मा शीला दुबे मधू नामा कल्पना चतुर्थी वेदी शामिल थी
