9 पुलिस थानों के 44 प्रकरणों में करीब 18 किलो 87 ग्राम जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट

बूंदी- स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज, कोटा के निर्देशानुसार जिले के 09 पुलिस थानों के 44 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा, डोडा चुरा, स्मैक, चरस व भांग को न्यायालय से भौतिक सत्यापन के बाद जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बून्दी के परिसर में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 18 किलो 87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, डोडा चुरा, स्मैक, चरस व भांग को किया गया नष्ट।

जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी ने बताया की जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों की वजह से लबालब भरे पड़े थे, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। इसके निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अपराध शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी अवनीश कुमार शर्मा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी संजय सिंह चम्पावत, जसवीर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस थानो के मालखाना प्रभारी आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन व नष्टीकरण के समय फोटो ग्राफी व विडियो ग्राफी करवाई गई। जिले के 9 पुलिस थानों मे दर्ज कुल 44 प्रकरणों में सेें अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 705 ग्राम डोडा चुरा, 15 किलो 331 ग्राम गांजा तथा 451 ग्राम स्मैक , चरस 290 ग्राम , व भांग 310 ग्राम को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति बून्दी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में जलाकर नष्ट किया गया।