संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण
थांवला। लुकमान शाह
स्मार्ट हलचल।कस्बे। ग्राम पंचायत कोड में आयोजित सेवा शिविर में ग्रामीणों ने मुआवजा, पेयजल संकट और अन्य जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
शिविर में रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरणों से जुड़े किसानों की सबसे अधिक भीड़ रही। किसानों ने आवश्यक दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए मुआवजा प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई की मांग की व लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। इसी दौरान निरीक्षण के लिए आए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी दौरान शिविर में केक काटकर’बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नवजात बेटियों के जन्म पर परिवारों का सम्मान किया गया तथा बेटी शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
शिविर में उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रेम कुमार, विकास अधिकारी भंवरलाल सहायक विकास अधिकारी सुखराम मेघवाल,ग्राम विकास अधिकारी सुमन शर्मा,कनिष्ठ सहायक (1) टिकमचन्द, ओम सिंह,कनिष्ठ सहायक चेनाराम ,पटवारी राकेश कुमार, प्रशासक दौलत राम रावल,शिविर में राजस्व, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, पीएचईडी, विद्युत, वन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, श्रम, बैंक, परिवहन तथा ई-मित्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
