50 साल पुराना जर्जर नाला बना हादसों का कारण

(महेन्द्र नागौरी)

काशीपुरी-वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने पुनर्निर्माण और स्लैब लगाने की उठाई मांग
भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल।काशीपुरी और वाल्मीकि बस्ती से गुजरने वाला करीब 50 वर्ष पुराना नाला जर्जर हालत में होने से स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। जगह-जगह से टूटे नाले में बरसात के दौरान तेज बहाव के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता छीतरमल गेंगट ने बताया कि एक वर्ष पहले इसी नाले में बहने से समाज के एक युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि खुला और टूटा नाला बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम और जिला प्रशासन से नाले का शीघ्र पुनर्निर्माण कर खुले हिस्सों पर स्लैब लगाने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान किसी और जनहानि से बचा जा सके।