कार्यकर्ताओं को दिया ‘सरल ऐप’ का डिजिटल प्रशिक्षण, बूथ मजबूत करने पर दिया विशेष जोर
नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल महुवा शहर अध्यक्ष भगवान सहाय तिवारी के नेतृत्व में एक संगठनात्मक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मृति पर्व की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अखंड भारत के प्रति समर्पित जीवन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल सुशील सेन ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण ही डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बैठक के दौरान जिला मासिक बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर वार्ड और बूथ स्तर को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक का मुख्य आकर्षण डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म रहा, जिसके तहत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटल परीक्षण कराया गया ताकि तकनीक के माध्यम से संगठन के कार्यों को गति दी जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा मंडल मंत्री श्याम सुंदर सारवान ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस संगठनात्मक बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी मिश्री देवी मीणा मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय तिवारी महामंत्री श्याम सुंदर सारवान, पंडित राधा मोहन, मंत्री सुशील सेन, जिला मंत्री ओबीसी गोविंद राम सेन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचरण गुप्ता नेमीचंद खेड़ली वाले, विजय सिंह चौहान, वेद प्रकाश गोयल, महेश चंद गुप्ता, महेश चंद बंसल, राहुल अवस्थी, अमर सिंह चौहान ,फारुक नोमुंडा, हाजी शब्बीर, सोनू खटीक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
