सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के लसाड़िया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शिक्षकों के तबादले को लेकर गुरुवार सुबह छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर शिक्षक के तबादले को निरस्त करने की मांग की, साढ़े चार घंटे की समझाइश और आश्वासन के बाद विद्यार्थी माने । प्राप्त जानकारी के अनुसार लसाड़िया विद्यालय से मंगलवार देर रात को तीन शिक्षक हेमराज सिंह, राकेश पंचोली व मुकेश कुमार शर्मा का तबादला हुआ, जिस पर गुरुवार सुबह विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मांग कर रहे हैं कि उनमें से शिक्षक हेमराज सिंह का तबादला निरस्त किया जाए । सुचना पर कोटड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक पारीक विद्यालय पहुंचे और बच्चों से समझाइश की, लेकिन बच्चे हेमराज सिंह का तबादला निरस्त करवाने की मांग पर डटे रहे । साढ़े चार घंटे तक चले समझाइश के बाद तीन दिन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी माने और विद्यालय का ताला खोला ।
