मालपुरा, टोडारायसिंह व पीपलू में नई जिम्मेदारियां, जल्द नगर अध्यक्षों की कार्यकारिणी गठन के निर्देश
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलहल|राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने टोंक जिले में संगठन विस्तार करते हुए मालपुरा, टोडारायसिंह एवं पीपलू नगर पालिका क्षेत्रों के लिए नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार मीणा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव की पूर्वानुमति से प्रदेश महासचिव केशव तिवारी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मालपुरा नगर अध्यक्ष पद पर असगर अली नकवी (सेवानिवृत्त आरटीएस), टोडारायसिंह नगर अध्यक्ष पद पर गणेश लाल साहू तथा पीपलू नगर अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद जाट को नियुक्त किया गया है।
संगठन ने सभी नव-नियुक्त नगर अध्यक्षों को शीघ्र नगर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार मीणा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकायों में भी कांग्रेस की सर्वोदय और स्वराज की विचारधारा को सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से नगर एवं वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
