संदीप गुप्ता बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला महामंत्री

 

* पूर्व सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए मिली जिम्मेदारी-समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलहल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अनुशंसा पर उनियारा निवासी संदीप गुप्ता को टोंक जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा जारी मनोनयन पत्र में संदीप गुप्ता के पूर्व कार्यकाल में संगठन के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज सेवा की सराहना करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संदीप गुप्ता इससे पूर्व उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।