तैलिक साहू समाज की नगर कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। तैलिक साहू समाज नगर चित्तौड़गढ़ की सामान्य सभा बुधवार शाम गांधीनगर स्थित समाज छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजनीश साहू ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा समाज के विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।नगर प्रवक्ता बृजेश कुमार राठौर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में देवराज साहू (पार्षद) एवं कमलेश भांगड़ को उपाध्यक्ष, प्रभुलाल डुंगरिया को कोषाध्यक्ष, विष्णु अस्तोलिया को सह-कोषाध्यक्ष, हरीश साहू को सचिव तथा पवन राजोरा को सह-सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार जयप्रकाश नेनवा (एडवोकेट) को विधि सलाहकार तथा भंवरलाल अजमेरा, भेरूलाल आशर्मा, मनोज साहू (स्वदेशी), जीतमल अजमेरा, रामनारायण साहू, सत्यनारायण बाथरा, सोहन बनवार, शंकर साहू सहित अन्य सदस्यों को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दीनेश आशर्मा, देवराज जरवाल, लोकेश कुमार खामोरा, दीनेश जादम, राधेश्याम गुंदालिया, विष्णु बाथरा, मनोज आशर्मा, नारायण मंगलुण्डिया एवं राजेश कांकड़दा को प्रचार-प्रसार मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में मुकेश साहू को सांस्कृतिक सचिव तथा राधाकिशन भांगड़ को सह-सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा राजमल डगवाल, गोपीलाल भांगड़, चन्द्रप्रकाश तेनगरिया, भंवरलाल सुवासिया, किशोर भांगड़, भेरूलाल दशोरा, भगवतीलाल पंडियार, चमनलाल डगवाल, प्रह्लादराय खामोरा एवं रमेशचन्द्र कसोदनिया को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

सह प्रवक्ता गुणवंत बनवार ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपक राजोरा को नगर प्रवक्ता तथा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिल्पन साहू को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज की ओर से उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।