अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलहल|नानकवंश के अष्टम पटधर, शासन गौरव और निर्मल प्रज्ञा के धनी परम श्रद्धेय आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री 1008 श्री सुदर्शन लाल जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में स्थानीय महावीर भवन में एक भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। मुनि भव्य दर्शन जी म.सा. एवं श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच फाउंडेशन, ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित इस ‘विघ्न विनाशक पार्श्वनाथ साधना’ के प्रथम चरण में आज सैकड़ों की संख्या में गुरुभक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ उठाया।
6 चरणों में पूर्ण होगी साधना, अगला पड़ाव 8 अगस्त को मसूदा में
आयोजकों ने बताया कि यह विशेष साधना प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की दशमी को आयोजित की जाएगी, जो आगामी 06 बार में पूर्ण होगी। इसी श्रृंखला में द्वितीय साधना आगामी 08 अगस्त को मसूदा में आयोजित की जाएगी। साधना की पूर्णता के बाद आचार्य श्री ने ब्यावर श्री संघ के सभी पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया और विशेष रूप से ‘मिली तेले की बड़ी मांगलिक’ श्रवण कराई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने स्वामी वात्सल्य भोजन का आनंद लिया।
प्रमुख राजनेताओं और समाजसेवियों का हुआ बहुमान
इस अवसर पर श्री संघ द्वारा समाज और राजनीति की कई प्रमुख हस्तियों का शाल व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में:
पूर्व विधायक डॉ. के.सी. चौधरी,भाजपा नेता इंदरसिंह बागावास,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच,पूर्व नगर परिषद सभापति शशिबाला सोलंकी
कांग्रेस नेता अजय शर्मा व आशीषपाल पदावत,श्री मुक्ता मिश्री न्यास समिति के अध्यक्ष पारसमल लोढ़ा
भोजन लाभार्थी पूनमचंद भंसाली एवं मुख्य अर्थ सहयोगी श्री महावीर चंद जी नाहर शामिल रहे।
कई शहरों से उमड़े श्रद्धालु, सफल मंच संचालन
इस विशाल धार्मिक समागम में ब्यावर सहित बिजयनगर, भीलवाड़ा, आसींद, मसूदा, अजमेर, रामगढ़, किशनगढ़, कंवलियास, गुलाबपुरा, नसीराबाद, बांदनवाड़ा और पीसांगन के गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्य, पत्रकारगण तथा सभी जैन संघों के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे। श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच फाउंडेशन के सभी सदस्य भी सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच का कुशल संचालन आशीष डोसी एवं सरवाड़ से पधारे हर्षित पोखरना ने संयुक्त रूप से किया।
