जयपुर। स्मार्ट हलहल|कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता मीना कुमावत को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से वैशाली नगर ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा जयपुर जिला पश्चिम महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल की अनुशंसा पर की गई है।
नियुक्ति पर मीना कुमावत ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह, जयपुर जिला पश्चिम महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल, झोटवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिषेक चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल बुनकर सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
मीना कुमावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
