भीलवाड़ा/ बिजौलिया । भीलवाडा के बिजौलिया तहसील के जालंधरी ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव मे प्रशासन व जनप्रतिनिधियो की अनदेखी के कारण आजादी के 75 साल बाद भी जांलधरी ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव मे सडक नही हे सडक नही होने की वजह से चारो तरफ कीचड ही कीचड व चारो तरफ गंदगी ही गंदगी हो रही हे जिससे अमरपुरा के ग्रामवासी बेहद परेशान है । अमरपुरा ग्रामवासीयों को आने जाने मे भी बहुत परेशानी होती हे गांव की परेशानी को देखते हुऐ ग्रामवासियो ने सरपंच,विधायक ओर प्रशासन से जल्द से जल्द सडक बनाने की मांग की । अगर प्रशासन द्वारा अमरपुरा गांव की सडक की समस्या पर ध्यान नही दिया तो अमरपुरा गांववासी साथ मिलकर बडा आन्दोलन करेंगे उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
