डॉ आदित्य कश्यप
टोंक|स्मार्ट हलहल|टोंक जिले के दूनी तहसील में एक ही कुर्सी पर लगा दिए दो तहसीलदार,राजस्व मंडल की तबादला सूची जारी जिसमें बड़ी चूक, सूची के बाद अब बनी असमंजस की स्थिति, ट्रांसफर सूची में क्रम संख्या 8 और क्रम संख्या 369 पर 2 अलग-अलग अधिकारियों का एक ही तहसील दूनी में किया तबादला, क्रम संख्या 8 पर पदोन्नत हुए अजय कुमार पाण्डेय को बनाया गया तहसीलदार दूनी, वहीं क्रम संख्या 369 में चाकसू से हटाकर विपुल चौधरी को भी सीधे बना दिया गया तहसीलदार दूनी, वहीं चाकसू से हटाकर तहसीलदार विपुल चौधरी का तबादला सूची में क्रम संख्या 551 पर फुलेरा में उपपंजीयक के पद पर भी हुआ है तबादला, राजस्व मंडल की और से जारी इस जम्बो ट्रांसफर लिस्ट में चूक की अब हो रही प्रशासनिक महकमे में चर्चा, क्या अब इस चूक के बाद फिर से जारी होगी संशोधित तबादला सूची
