छात्रावास परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण
मनोहरपुर जाफर लोहानी
स्मार्ट हलहल|रैगर समाज के छात्रावास परिसर में रविवार को छात्रावास प्रबंधन समिति के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण समारोह हुआ। समरोह में मुख्य अतिथि दिल्ली के सांसद योगेंद्र चांदोलिया थे।अध्यक्षता छात्रावास प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रामकिशोर रैगर ने की।विशिष्ट अतिथि विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, पीपलू निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस बी एल नवल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, कांग्रेस पीएससी सचिव तारा बेनीवाल, लीलावती वर्मा उदेनियां, रामप्रकाश उदेनिया, नाथू लाल भैरवाल थे।अति विशिष्ट अतिथि मूर्ति भेंट करता तहसीलदार ओमप्रकाश अटल रहे।जानकारी देते हुए छात्रावास प्रबंधन समिति के महासचिव भगवान सहाय जाटवा ने बताया कि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद चांदोलिया ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिए हुए संविधान की वजह से पूरा देश चल रहा है। ऐसे महामानव को भारत रत्न भी मरणोपरांत करीब 30 वर्ष बाद मिला। जिसे शोषित समाज कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर एक निष्ठा से साथ आना होगा, तभी समाज का विकास संभव है। उन्होंने आपसी मतभेद बुलाकर संगठित रहने की अपील की।
छात्रावास समिति के अध्यक्ष ने भामाशाह द्वारा कराए गए कार्य की सराहना की आगे भी विकास के लिए सहयोग करने की अपील की।
प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने केवल दलितों के लिए बल्कि समस्त भारतवासियों के लिए संविधान रचा उनके सम्मान में मूर्तियां लगाने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी गरीब,दलित शोषितों के साथ अन्याय होगा वे सदैव सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है।
पीपलू निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस बी एल नवल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, कांग्रेस पीएससी सचिव तारा बेनीवाल, लीलावती वर्मा उदेनियां नेवी समाज के विकास के लिए विचार व्यक्त किया और सभी को एकजुट रहकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।
महासचिव भगवान सहाय जाटवा ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने समाज के विकास में योगदान देने वाले समस्त भामाशाहों का आभार जताया।
भामाशाह का किया सम्मान..
समिति द्वारा छात्रावास परिसर में निर्माण कार्यों में योगदान देने वाले करीब 100 भामाशाह को प्रतीक चिन्ह, दुप्पटा भेंट कर सम्मानित।किया गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में अखिल भारतीय रेगर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के मोहनपुरिया, छात्रावास प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष सीएम चांदोलिया,।समिति के उपाध्यक्ष धनलाल शेरावत, सुरेंद्र जलुथरिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बांसिवाल, कार्यक्रम संयोजक रामवतार मौर्य, सदस्य एडवीकेट बीएस बेनीवाल,
प्रचार सचिव मुकेश गाड़ेगांवलिया, विधि सचिव योगेश जलूथरिया, संगठन मंत्री सुरेंद्र बाकोलिया, जेपी महोलिया सहित शिक्षा समिति, निर्माण समिति के पदाधिकारी, सदस्य व प्रदेशभर के रैगर समाज में हजारो लोग मौजूद थे।
