अफीम किसानों ने डोडा चूरा के 2000 प्रति किलो की मांग को लेकर उपखंड़ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- अफीम उत्पादक किसानों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कोटडी को आशिक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, वह मांग की राजस्थान व अन्य राज्यो में अफीम उत्पादक किसानों को भारत सरकार अफीम उत्पादन हेतु लाइसेंस जारी किया जाता है, अफीम तो भारत सरकार जीवन रक्षक दवाईयां बनाने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीद लेती है पर उससे बचा हुआ डोडा चूरा 2016 से पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ठेका पद्धति पर ₹125 प्रति किलो खरीदा जाता था, जिसे राज्य सरकार ने बंद कर दिया व किसानों का डोडा चुरा नष्टीकरण का आदेश दिया हुआ है, वह इस डोडा को जमींदोज किया जाता हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है, अतः राज्य सरकार से अफीम उत्पादक किसानों की यह मांग है की अफीम किसानों को 2000/ प्रति किलो के हिसाब से डोडा चुरा का मुवावजा वजन के अनुसार दिया जाए या किसानों को यह अधिकार दिया जाए की वह अपने खेत में ही इसको डिस्प्ले /हकाई से नष्टीकरण कर दे व किसान स्व घोषित प्रमाण पत्र दे दे व किसानों के ऊपर इसका विश्वास किया जाए जिससे भूमि की उर्वरता भी बढ़ेगी, वह किसान शोषण मुक्त भी होगा, बहुत से किसानों के कच्चे मकान होने की वजह से डोडा चुरा को सुरक्षित करना मुश्किल होता है मवेशी खा जाते हैं या बारिश में भीग जाता है ऐसे में सभी किसानों का मापदंड के अनुसार डोडा चूरा रखना संभव नहीं है, अतः पुनः आपसे अनुरोध है कि जब तक किसानों को राज्य सरकार डोडा चूरा का मुआवजा 2000/ प्रति किलो के हिसाब से ना दे जब तक नष्ट करने के आदेश को स्थगित किया जाए या फिर अफीम किसानों पर विश्वास करके अपने ही खेत में नष्टीकरण/जमीदोज करने की अनुमति प्रदान करें ताकि किसान का खेत भी उपजाऊ बनेगा, जैविक खेती का प्रसार भी बढ़ेगा वह सभी अफीम उत्पादक किसान डोडा चुरा का मुआवजा के उपरांत नष्टीकरण के लिए तैयार है । इस दौरान प्रांत अफीम आयाम प्रमुख/अध्यक्ष बद्रीलाल तेली व भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष संपत कुमार माली किसान नेता रामकुमार जाट, शिवराज जाट, अंबालाल जाट, कैलाश माली, प्रेम सिंह, रामचंद्र बलाई, जमनालाल जाट, श्रवण सिंह, गोपाललाल जाट, शैतान लाल गुर्जर, भैरूलाल जाट, देवीलाल सुथार सहित कोटड़ी तहसील के सभी अफीम किसान उपस्थित रहे ।।