पुलिस का बड़ा एक्शन: एक दर्जन संगीन मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
मैलानी खीरी।स्मार्ट हलचल|अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना मैलानी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अर्जुन उर्फ मुकुल पुत्र वेदप्रकाश उर्फ वेदू, निवासी सुआबोझ कॉलोनी, थाना मैलानी को ग्राम सुरजनपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना मैलानी का पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर (एचएस संख्या-1बी) है और उसके विरुद्ध करीब एक दर्जन संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 173/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आदर्श चौरसिया, सूरज कुमार, दीपक चंद्रा, शिवओम तथा दिनेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
