महिला कांग्रेस ने ‘चलो दिल्ली संसद घेराव’ अभियान को लेकर भरी हुंकार, संगठन विस्तार और महिला आरक्षण पर हुआ मंथन

जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, 21 जुलाई को दिल्ली कूच के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

चित्तौड़गढ़,16 जुलाई,(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले की सह प्रभारी डॉ. हिमानी नंदवाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, महिला कांग्रेस के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महिला पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला आरक्षण को लेकर भी जोरदार आवाज बुलंद की गई। कार्यकर्ताओं ने “महिला आरक्षण लागू करो – आज करो, अभी करो” तथा “ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करो” के नारों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए समर्थन स्वरूप बैनर पर हस्ताक्षर किए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उनका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार मिलना चाहिए।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 21 जुलाई को आयोजित ‘चलो दिल्ली – संसद घेराव’ अभियान को सफल बनाना रहा। जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने जिले के सभी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों से अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी पंद्रह दिनों के भीतर सभी नगर एवं ब्लॉक इकाइयां अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

महिला कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष सुनीता पारख (निंबाहेड़ा), रेणु कंवर राठौड़ (चित्तौड़गढ़), लीला देवी माली (कपासन), भामिनी शर्मा (बड़ीसादड़ी), ज्योति कंवर (रावतभाटा), नानीबाई रेगर (बेगूं) तथा ब्लॉक अध्यक्ष अनुसुइया मीणा (निंबाहेड़ा), सुनीता गुर्जर (बड़ीसादड़ी), गायत्री चौधरी (चित्तौड़गढ़), कलाबाई गुर्जर (गंगरार-पारसोली ब्लॉक), कन्याबाई धाकड़ (बेगूं-रावतभाटा ब्लॉक) उपस्थित रहीं।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष कन्या देवी सोनी, जमीला बेन बोहरा, शांता बक्शी, पुष्पा कुमावत, संतोष धाकड़, मीनाक्षी जैन एवं रामकन्या, जिला महासचिव ममता शर्मा, इन्द्रा प्रजापत, सुनीता छिपा, कलिका जैन, सुमन कुमावत, सुशीला रेगर, वंदना जैन एवं ममता त्रिपाठी, जिला सचिव मधु गोस्वामी, गायत्री शर्मा, गीता सुथार, नर्मदा जंगम, दुर्गा जटिया, विमला जारोली एवं अनिता नंदवाना, जिला सदस्य शबनम बी, फूला बाई एवं जमना, तथा निवर्तमान पार्षद कुसुमलता मीणा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव आशा दमामी ने किया। अंत में उपस्थित महिलाओं ने महिला आरक्षण, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा 21 जुलाई के दिल्ली संसद घेराव अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।