भीलवाड़ा । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत जैन श्वेतांबर सोशल रॉयल ग्रुप द्वारा आयोजित मानसून स्नेह मिलन कार्यक्रम उल्लास, आत्मीयता एवं सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ। निजी रिसोर्ट में आयोजित इस आयोजन में ग्रुप के लगभग 40 दंपति सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश सरोज सिसोदिया, प्रचार प्रसार संयोजक मनीष बम्ब ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक वाचन से हुआ। इसके बाद सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। मानसून के अवसर पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रुप से जुड़े नए सदस्यों का परिचय कराया गया।
संरक्षक राजेंद्र प्रीति गुगलिया एवं संस्थापक अध्यक्ष विश्वास ज्योति सांखला ने नवसदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कर संगठन की सेवा, सामाजिक गतिविधियों और पारिवारिक मूल्यों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सचिव अनिल सरोज बाफना एवं नेहा विवेक छाजेड़ ने किया। उपाध्यक्ष प्रेरणा राकेश लोढ़ा द्वारा आयोजित रोचक एवं मनोरंजक खेलों में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को निवर्तमान अध्यक्ष सुरेखा पीपाड़ा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कोषाध्यक्ष संदीप चेतना चपलोत ने ग्रुप की आय-व्यय एवं कोष की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में ग्रुप के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को ग्रुप की ओर से पदाधिकारियों द्वारा आकर्षक स्मृति-उपहार भेंट किए गए।
अध्यक्ष मुकेश सरोज सिसोदिया ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ पारिवारिक संबंधों, सामाजिक समरसता एवं आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
