बूंदी- स्मार्ट हलचल|ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तालेड़ा के अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में बूंदी विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा 21 जुलाई 2026 मंगलवार सुबह 10:30 बजे बूंदी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर हो रही अव्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी की अव्यवस्था और बिगड़ती कानून व्यवस्था व स्थानीय समस्याओं को लेकर उपखंड मुख्यालय पर धरना और विरोध प्रदर्शन जताएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य अर्बन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा और बूंदी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पचायत अध्यक्ष, अग्रिम सगठनो के पदाधिकारी और बूंदी विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
