भीलवाड़ा। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आर के कॉलोनी सी सेक्टर निवासियों द्वारा बड़ी पुलिया स्थित पेंशनर्स भवन में कन्या पूजन एवं सामूहिक कन्या भोज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राकेश पुरोहित एवं पंडित राजेश पुरोहित के सानिध्य में माणक चंद गोधा, सतीश पारीक, हरी सिंह चौहान एवं लोकेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा माँ अम्बे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई तत्पश्चात कॉलोनी तथा आसपास की सेवा बस्तियों मे रहने वाली 108 कन्याओं के चरण पखारकर तिलक लगाया गया, चुनरी एवं प्रसाद अर्पित कर सामूहिक रूप से कन्या भोज कराया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सेन द्वारा वैदिक भोजन मंत्र का उच्चारण कराया गया, जिसके बाद सभी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने माँ भगवती की आराधना कर सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
आगंतुक सभी कन्याओं को स्टेशनरी सामग्री, फल एवं श्रद्धानुसार नकद राशि भेंट कर उनका सम्मान किया गया एवं सुख, समृद्धि तथा मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन में सुरेश माहेश्वरी, मनोहर लाल अजमेरा, सुरेश सेन, गिरीश माहेश्वरी, जयराज सिंह राठौड़, कविश हेड़ा, गिरिराज न्याती, ध्रुव नुवाल, केशव नुवाल, राजकुमार शर्मा, अमित काबरा, राजेश कच्छारा, राधेश्याम चेचानी, बब्बू, डॉ मुकेश तिवारी, कमलेश सोडानी, योगेश मित्तल, मुकेश साहू, कन्हैया लाल माली, कांति भाई पटेल का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता निभाकर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
