“समाज की एकता और सेवा ही मेरी प्राथमिकता” – गौरीशंकर हरितवाल
मनोहरपुर जाफर लोहानी
स्मार्ट हलचल|ब्राह्मण समाज में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए रविवार को ब्राह्मण समाज मनोहरपुर की आम सभा का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, संस्कार और एकता को ध्यान में रखते हुए गौरीशंकर हरितवाल को सर्वसम्मति से ब्राह्मण महासभा मनोहरपुर का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
*गण्यमान्यों ने किया स्वागत*
इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष सुवालाल हलकारा, पूर्व उपाध्यक्ष शंभू दयाल शर्मा, अविनाश लाटा, राकेश शर्मा पुजारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शुक्ला, शशि बुधरिका, सागरमल हरितवाल, विपुल लाटा, अशोक व्यास सहित समाज के सभी प्रबुद्धजनों ने गौरीशंकर हरितवाल को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अध्यक्ष का संकल्प
पदभार ग्रहण करने के बाद गौरीशंकर हरितवाल ने कहा, कि “यह सम्मान मेरे लिए दायित्व है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलूंगा। हमारी प्राथमिकता समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, जरूरतमंदों की मदद करना और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना होगी। आप सभी के सहयोग से हम ब्राह्मण समाज को एक नई पहचान दिलाएंगे।”_
सभा में समाज में बढ़ती कुरीतियों को दूर करने, सामूहिक विवाह आयोजन और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज एक नई ऊंचाई को छुएगा।
यह जानकारी मनीष हरितवाल ने दी है
