चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|पत्रकार ओम जैन शंभूपुरा को भारतीय पत्रकार संघ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्थान राज्य का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पं. मनोहर मण्डलोई ने 21 जुलाई मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी किया जिसमें बताया कि ओम जैन शंभूपुरा वरिष्ठ पत्रकार चित्तौड़गढ़ के दीर्घकालीन पत्रकारिता, अनुभव एव पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट के राजस्थान राज्य के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता और कल्याण हेतु सतत रूप से कार्यरत भारतीय पत्रकार संघ में ओम जैन की यह नियुक्ति राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र माहेश्वरी की अनुमति एव राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम एस शेख के प्रस्ताव तथा प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा की सहमति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशन में प्रभावी की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष जैन ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं विश्वास दिलाया कि हमेशा संगठन को मजबूती प्रदान करने एव पत्रकारों के हितों के लिए तत्पर रहेंगे।
