बिजयनगर अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|शहर में मंगलवार को ‘उत्सव संगिनी’ एकदिवसीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक ममता जैन एवं मोना जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आए स्टॉल धारकों ने अपने आकर्षक उत्पादों के स्टॉल सजाए।प्रदर्शनी में ड्रेसेस, ट्रेंडी आउटफिट्स, डिजाइनर ज्वेलरी, हस्तशिल्प, होम डेकोर, कॉस्मेटिक्स सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। एक ही छत के नीचे विभिन्न शहरों के उत्पाद उपलब्ध होने से शहरवासियों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
आयोजकों ने बताया कि ‘उत्सव संगिनी’ प्रदर्शनी का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को केकड़ी में भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य अलग-अलग शहरों के बेहतरीन उत्पाद और नए ट्रेंड्स एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
