किशन वैष्णव
ग्रामीण धर्मप्रेमी भामाशाह गोपाललाल तेली लगातार चौथी बार करा रहे हैं विराट आयोजन।।
शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|ब्रह्मलीन महंत रामनिवास दास की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को शुभारंभ हुआ। आयोजन ग्रामीण धर्मप्रेमी गोपाललाल तेली ने गुरु की समाधि स्थल पर लगातार चौथी बार कराया। नृसिंह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 300 कलशों का पूजन हुआ। इसके बाद 300 कलशों की शोभायात्रा निकली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा में खामोर की दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनों ने पारंपरिक अखाड़ा, शस्त्र-कौशल का शौर्य प्रदर्शन किया। अनुशासित प्रस्तुति ने नारी शक्ति, साहस, सनातन संस्कृति का संदेश दिया। टेडी बियर की वेशभूषा में शामिल कलाकार बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा नृसिंह मंदिर से शुरू हुई। डेयरी चौराहा, राज्यास रोड, स्कूल चौराहा, तेजाजी चौक, मानक चौक, चारभुजा मंदिर होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से ब्रह्मलीन महंत श्री रामनिवास दासजी खाखीजी महाराज के समाधि स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में पुष्पवर्ष हुई। जगह-जगह जलपान, स्वागत की व्यवस्था रही।
शोभायात्रा में महंत सागरदास, महंत छैलबिहारी दास और महंत गोपालदास रथ और घोड़ों पर सवार रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। ड्रोन से भी पुष्पवर्षा कराई गई। 225 गांवों की रामधुन ऐतिहासिक शौभायात्रा कलश धारण कर यात्रा में शामिल महिलाएं।मंडलियों ने संकीर्तन किया। रामधुन प्रतियोगिता में सरेरी की मंडली प्रथम रही। समाधि स्थल पर पंडित केदार महाराज ने कथा का आरंभ कराया। कथा 22 से 28 जुलाई तक चलेगी। 29 जुलाई को पूर्णाहुति और महाप्रसादी होगी। गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजन और अभिषेक होंगे।
