लाडपुरा में बाइक से छोटी चारधाम यात्रा कर लौटे दो युवाओं का भव्य स्वागत

शिव जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|लाडपुरा कस्बे में गुरुवार को बाइक द्वारा 15 दिवसीय छोटी चारधाम यात्रा कर लौटे रतन नाथ योगी एवं दिलीप कंडारा का परिवार एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। दोनों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, तुंगनाथ,गंगोत्र ,यमुनोत्री सहित अन्य तीर्थ स्थलों की बाइक से यात्रा कर गुरुवार को लाडपुरा ग्राम में लौटे। तीर्थ यात्रियों की 15 दिवसीय सकुशल यात्रा पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने तीर्थ यात्रियों का फूल-मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया। ग्रामीण महावीर सुथार ने बताया कि रतननाथ योगी एवं दिलीप कंडारा ने बाईक से 15 दिवस मे केदारनाथ बद्रीनाथ तुगंनाथ गंगोत्री से यमुनोत्री धाम भागीरथ अलकनंदा देवप्रयाग गंगा संगम ऋषिकेश से लेकर छोटी चारधाम यात्रा कर गुरुवार को ग्राम में लौटे तो परिवार एवं ग्रामीणों ने फूल मालाए पहनाकर उनका स्वागत -सम्मान किया गया। गांव के रतन नाथ योगी और दिलीप कंडारा भाई ने बाइक पर 15 दिन में छोटी चारधाम की यात्रा पूरी कर ली। घर लौटने पर परिवार और पूरे गांव ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बाइक पर 15 दिन की छोटी चारधाम यात्रा करके लौटे हैं तो स्वागत किया गया।