बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 23 जुलाई को सांगोद से कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने जयपुर पहुंचकर बी जे पी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बीजेपी कार्यालय का घेराव विरोध प्रदर्शन में भाग लिया जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के साथ हुए पुलिस दुर्व्यवहार और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे दिल्ली में छात्र छात्राओं पर हुई पुलिस बर्बरता के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ‘जयपुर भाजपा मुख्यालय घेराव’ प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी,पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब एमडी चोपदार जी के नेतृत्व मे साथियों सहित दमनकारी भाजपा सरकार के विरोध में ऐतिहासिक प्रदर्शन में भाग लिया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और विपक्ष की आवाज को दबाने का हर प्रयास का जवाब अब देश का युवा वह कांग्रेस कार्यकर्ता और सजग नागरिक सड़क से संसद तक जवाब देगा बीजेपी सरकार की इस दमनकारी वह हिटलर शाही नीति से देश का युवा वह कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नही है यह संघर्ष युवाओं के भविष्य,शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है ।
