चंद्रशेखर आजाद जयंती पर युवाओं की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में जुटाया 51 यूनिट रक्त

(दिनेश कुमार सुवालका)
भटेड़ा – स्मार्ट हलचल|महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर डाबला गांव में गुरुवार को एक भव्य और प्रेरणादायक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के ललित सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और भगतसिंह मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा देश के अमर शहीदों, चंद्रशेखर आजाद और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान पूरा माहौल देशप्रेम के नारों से गुंजायमान हो उठा। यह आयोजन भगत सिंह मित्र मंडली के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान युवाओं के भारी उत्साह के चलते कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण भीलवाड़ा ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया।इस दौरान सरपंच प्रद्युम्न सिंह राठौड़, महावीर सोनी, ललित भाटी, शेर सिंह राठौड़, दीपक जोशी,अजय पाल सिंह राठौड़, हेमराज गढ़वाल, शेखर सोनी, जगदीश जांगिड़, शान्ति लाल जोशी, दलीचंद बेरवा, राहुल चौधरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।