विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नयानगर विद्यालय में डीएमएफटी फंड से निर्मित ₹44.64 लाख की लागत के 4 कक्षा-कक्षों एवं जलेरी न.1 में डीएमएफटी फंड से निर्मित एक कक्षा-कक्ष का किया लोकार्पण

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने आज नयानगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएमएफटी फंड से ₹44 लाख 64 हजार की लागत से निर्मित 4 नवीन कक्षा-कक्षों तथा जलेरी न.1 में डीएमएफटी फंड से निर्मित एक कक्षा-कक्ष का लोकार्पण कर उन्हें विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को समर्पित किया। ये सभी कक्षा-कक्ष डीएमएफटी फंड से ही निर्मित हैं।

इस मोके पर विधायक खंडेलवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सुशासन वाली भाजपा सरकार मांडलगढ़ विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विकास कार्यों की अपेक्षा की, उन्हें प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाई गई है तथा आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र में अनेक बड़े विकास कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा एवं क्षतिग्रस्त सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विधायक खंडेलवाल ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष के बजट में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग ₹180 करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिजोलिया एवं मांडलगढ़ में क्रमोन्नत उप जिला अस्पतालों के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, एससीबीओ कन्हैया शर्मा, पायल लुनिवाल, हरिमोहन चित्तौड़ा, जगदीश पुरी, पंकज विजय, मुकेश धाकड़, रमेश धाकड़, गौरू बंजारा, रोडू बंजारा, घासी पटेल, शंकर बंजारा, राजू बंजारा, बूथ अध्यक्ष तारा बंजारा, बहादुर जोगी, विजय सिंह, रतन सिंह सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।