गंगापुर- भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल गंगापुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन भाजपा कार्यालय गंगापुर में नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सभी कार्यकर्ताओं ने गंभीरता एवं उत्साह के साथ सुना। इसके पश्चात आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी तैयारियों को लेकर भी विस्तृत एवं अहम चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सज्जन सिंह, राजेंद्र बंसल, जमनेश खटीक, मुकेश पुरी, दिलीप आचार्य, दया सैनी, मुरली मनोहर भट्ट, सरिता शर्मा, अरुण टांक, निखिल हेड़ा, रमेश साहू, डॉ. आशुतोष, सोहन रैगर, धर्मेश खटीक, मुरली वैष्णव, रमेश माली, देवेंद्र जोशी, नंद किशोर माली, रतन जाट, गोपाल तेली, देवी लाल दायमा, सत्तू उस्ताद, मुकेश रैगर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
