काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 27 जुलाई सांगोंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद की अध्यक्षता में पुरानी तहसील रोड पर आयोजित हुई बैठक में जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, कांग्रेस ब्लॉक संगठन महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा,प्रेम प्रकाश शर्मा ने संगठन की मजबूती आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई बेठक को संबोधित करते असरार अहमद ने कार्यकर्ताओ से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को घर घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जिला देहात कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा,जिला देहात अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष सलीम अंसारी पुर्व सरपंच फूलचंद गोचर ने कहा कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया और जन संपर्क के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाए बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने सुझाव रखे कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया साथ ही कोटा बूंदी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के द्वारा 28 जुलाई को प्रस्तावित महारैली वह प्रदर्शन कों बारिश हो जाने से किसानों के खेती में व्यस्तताओ देखते हुए फिलहाल स्थागित कर दिया गया है सभी के साथ चर्चा कर जल्द ही नई तारीख की घोषणा कोटा बूंदी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के द्वारा कर दी जाएगी । बैठक में शिवराम मेहता मजीद भाई सिंगीवाले गजेन्द्र सिंह शौकत अंसारी हेमंत नंदवाना
सिद्धार्थ मीणा ऋषिराज जादम दिलीप सेन मोहम्मद शरीफ सत्यनारायण मेहता महमूद बेग जगदीश नागर इकबाल सिंगीवाला भवानी शंकर रेगर युसुफ अली महेंद्र मोहम्मद इरशाद प्रभुलाल सुमन मोइनुद्दीन भूरिया चांद भाई नियारगिर शफीक ठेकेदार सोजिब खान रफीक ठेकेदार शब्बीर हुसैन रफीक मियारगीर एफाज हुसैन प्रदीप गौतम कदीर पठान उरफान अंसारी असलम अंसारी निसार पठान सिराज रंगरेज बाबू भाई सलामुद्दीन शरीफ टेलर जाहिद अंसारी मुजाहिद बेग ज़ाकिर टिल्लू शकील टेलर डॉ॰ इलियास अंसारी मोहम्मद अजहर अनीस अंसारी शाकिर टेलर यूनुस पठान फारूख खान मोहम्मद ज़फ़र शहजाद खान आरिफ अंसारी हुसैन शाह फिरोज अंसारी सिकंदर खान शौकत शाह अल्ताफ शाह कम्युम अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे