ललित आंचलिया परिवार के सहयोग से मंगरोप स्कूल में कॉपियां, स्टेशनरी बॉक्स सहित अध्ययन सामग्री वितरित
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागोरी)
स्मार्ट हलचल|शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने समाजसेवी ललित आंचलिया परिवार के सहयोग से मंगरोप स्थित महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान करीब 200 कॉपियां, स्टेशनरी बॉक्स, पेन, पेंसिल, स्केल, रबर सहित अन्य अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब, सहसंरक्षक ललित आंचलिया एवं मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक आवश्यक संसाधन पहुंचाना एक सार्थक सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने परिषद एवं सहयोगी परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
