जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का शपथ ग्रहण समारोह आज, तैयारियां पूरी

प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार होंगे मुख्य अतिथि, जयपुर में मुलाकात कर दिया गया निमंत्रण

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 30 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर पहुंचकर एमडी चौपदार से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर अपनी अंतिम सहमति प्रदान की।

शहर अध्यक्ष नवाब खान ने बताया कि समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व संसदीय सचिव राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित बोरीवाल सहित पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रधान, सरपंच, पार्षद, वार्ड पंच तथा जिले के शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, प्रदेश संयुक्त सचिव मोहसीन खान, मजहर हुसैन, अकरम अली, प्रदेश कॉर्डिनेटर महबूब अली वागड़ी, मुद्दसर पठान, जमील अहमद तथा शहर अध्यक्ष नवाब खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।