Homeराजस्थानअलवरबानसूर विधायक ने केन्द्रीय मंत्री मंडल में राजस्थान से 4 मंत्री बने...

बानसूर विधायक ने केन्द्रीय मंत्री मंडल में राजस्थान से 4 मंत्री बने पर दी बधाई

बानसूर। स्मार्ट हलचल/नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने एवं केन्द्रीय मंत्री मंडल में राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी के शामिल किए जानें की खुशी में स्थानीय विधायक देवी सिंह शेखावत ने चारों मंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई प्रेषित की तो वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया है कि उनके जीवन का हर एक पल देश के लिए है। आने वाले पांच साल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा एवं खुशहाली औंर समृद्धि आएगी।कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में चार केबिनेट मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर सुरेश ज्ञानपुरीया, एडवोकेट नवीन कुमार यादव, एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी, बाबूलाल यादव, संदीप संरपच, उदय सिंह, गिर्राज प्रसाद, ओमपाल चौहान, बिल्लू यादव, सर्वेश सैनी, मोहनलाल कुमावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES