अवैध एक नाली बन्दूक के साथ आरोपी नरेश गिरफ्तार
बूंदी- स्मार्ट हलचल|अवनीश कुमार शर्मा (IPS) जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी ने बताया कि अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी पुलिस थाना हिण्डोली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध एक नाली बन्दूक के साथ आरोपी नरेश पुत्र कालूलाल उम्र 20 वर्ष निवासी सथूर पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देशों की पालना मे संजयसिंह चम्पावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के मार्गदर्शन एवं श्री अजीत मेघवंशी वृताधिकारी हिंडोली के सुपरविजन में अरविन्द भारद्वाज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना हिण्डोली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30-07-2026 को अवैध कार्य चैकिंग के दौरान सथूर से हरिपुरा जाने वाले रास्ते पर स्थित देवझर महादेव के समीप नरेश पुत्र कालूलाल उम्र 20 वर्ष निवासी सथूर पुलिस थाना हिण्डोली जिला बून्दी को एक अवैध एक नाली बन्दूक के साथ डिटेन किया गया । जिसको बिना वैध अनुज्ञापत्र के अवैध हथियार अपने कब्जे में रखना एवं लेकर घुमना धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने से नरेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार बन्दूक को जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नं 352/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
