भीलवाड़ा में फिर तेज बारिश, किसानों को राहत – शहर को जलभराव की मार

मानसून की दूसरी तेज बारिश

भीलवाड़ा। राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद भीलवाड़ा में शनिवार को फिर तेज बारिश हुई। यह इस सीजन की दूसरी तेज बारिश है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई के काम में तेजी आएगी। वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली। मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीती रात को भी शहर में तेज बारिश हुई थी।

निगम के विकास कार्यों की खुली पोल

तेज बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं और अंडरपास-ओवरब्रिज में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम के दावों और विकास कार्यों की पोल खुल गई। स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा विधायक और जिला कलेक्टर जसमीत संधू ने अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया और अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बार बारिश में यही हालात होते हैं। नालों की सफाई और पंप की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है।