3 महीने से चकमा दे रहा NDPS एक्ट का वांछित आरोपी सोहनलाल गिरफ्तार, जैतारण पुलिस को मिली सफलता

अनिल कुमार

ब्यावर/जैतारण।स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जैतारण थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे आरोपी सोहनलाल को पुलिस ने लगातार पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा वृत्ताधिकारी (वृत्त जैतारण) रमेन्द्र सिंह हाड़ा के निकटतम सुपरविजन में जैतारण थानाधिकारी धोलाराम (नि.पु.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई।

पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि प्रकरण संख्या 141/2026 (धारा 8/22, 8/25 एनडीपीएस एक्ट) में वांछित आरोपी सोहनलाल घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी का लगातार पीछा किया और आखिरकार उसे दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से मामले में गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: सोहनलाल पुत्र पुखराज विश्नोई

उम्र: 41 वर्ष

निवासी: विश्नोईयों का बास, बावरला, पुलिस थाना डांगियावास (जिला जोधपुर)

मामले में गठित पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी धोलाराम के साथ कांस्टेबल शिवनारायण (नंबर 637) और कांस्टेबल किसनाराम (नंबर 537) की सराहनीय भूमिका रही।