किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
धनराज भंडारी
सुनेल 2 अगस्त
स्मार्ट हलचल/कांग्रेस किसान मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान किसान प्रभारी सतवीर यादव के शनिवार को सुनेल आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, लंबित बीमा क्लेम और फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पीड़ावा ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कमल जयपुरी ने बताया कि सरपंच संघ अध्यक्ष इंद्रसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सुनेल ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव सतवीर यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में सतवीर यादव ने कहा कि किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम और मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए इंतजार कर रहे हैं और कांग्रेस किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष इंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता 3 अगस्त को धरना-प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे तथा प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष देवीलाल नागर, रमेशचंद पालीवाल, पूर्व सरपंच राजेश मंडलोई, नगर अध्यक्ष शोभाराम गुर्जर, दौलतसिंह सिसोदिया, तेजसिंह सिसोदिया, इकबाल अंसारी, रवि चौधरी, बलराज जयपुरी, बद्री शर्मा, महेंद्रसिंह सिसोदिया, सोनू नागर, बाबूलाल मेघवाल, राजाराम, श्यामलाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, गोपाल सुमन, सुरेन्द्र नागर, जीतू कछवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
